तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शनिवार को पुलिस प्रशासन का पुतला फूंक कर गत 23 मई से चल रहे क्रमिक आंदोलन को तेज कर दिया। एसोसिएशन के सदस्य वकील पर हमला करने वाले की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। उनका कहना है कि पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद भी गिरप्तारी नहीं कर रही है।
बीते 5 मई को बार के एक अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर दे कर एक व्यक्ति द्वारा तहसील परिसर में मारने पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। अधिवक्ताओ का कहना है कि मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए मुकदमे दर्ज कर लिया गया लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नही की जा रही है। गिरफ्तारी की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को धार देने के लिए शुक्रवार को उन्होंने पुलिस प्रशासन का पुतला फूंकने की बात कही थी।
क्रमिक अनशन के क्रम में शनिवार को पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए तहसील में पुतला दहन किया और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुतला दहन में एडवोकेट नागेंद्र सिंह, चंद्रशेखर पाण्डेय, बरसाती लाल राय, सूर्यप्रसाद द्विवेदी, वकील चंद बिंद, प्रदीप त्रिपाठी, मृत्युंजय सिंह, प्रसन्न मिश्र, अवधेश सिंह, महेंद्रनाथ बिंद, ओमप्रकाश बिंद, रामजी त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। (साजिद अंसारी, 1075 बाइट, 10.30 बजे)