फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कोरोना से बचने के लिए पौष्टिक भोजन, योग जरूरी’

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में तेजी से पांव पसार रहा है। संक्रमण की दूसरी लहर पहले लहर से ज्यादा खतरनाक होती जा रही है। इसमें बुजुर्ग से लेकर बच्चे तक चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में इस संक्रमण से बचाव के लिए सरकार, स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सक निरंतर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा हैं।
विज्ञापन

महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में तैनात नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ. अशोक पाराशर ने बताया है कि कोरोना संक्रमण पूरे देश मे अपना पांव पसार चुका है और लगातार अपना कहर ढहा रहा है। ऐसे में लोगों में मजबूत रोग प्रतिरोधक शक्ति ही उनको इससे साइकोलॉजिकल रूप से कोरोना वायरस से लड़ने में मदद करती है। डा. अशोक ने बताया कि इसके लिए पर्याप्त नींद, पौष्टिक भोजन, योग, प्राणायाम जरूरी है। उन्होंने बताया कि लोगों में भविष्य के प्रति चिंता और डिप्रेशन होना बहुत आम होता जा रहा है। डिप्रेशन की समस्या के चलते कोविड-19 मानसिक रोगों को भी बढ़ावा दे रहा है। ऐसे में अगर हम अपने मन से डर निकाल कर सकारात्मक सोचें और अपने को व्यस्त रखते हुए पर्याप्त नींद लें तो हम इस खतरनाक संक्रमण से सुरक्षित रह सकते हैं। इसके साथ ही भविष्य की सकारात्मक रणनीतियों और योजनाओं पर चर्चा करना बहुत जरूरी है। इसके अलावा नियमित तौर पर योग और व्यायाम करने से भी शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है जिससे व्यक्ति की इम्युनिटी पावर मजबूत होती है।
इस दौरान डा. अशोक ने बताया कि यदि किसी को ज्यादा समस्या हो तो वह जिला अस्पताल के मन-कक्ष के हेल्पलाइन नंबर-9118570599 पर सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक की अवधि में फोन करके मनोवैज्ञानिक परामर्श प्राप्त कर सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें