फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंगहोम में बच्चें की मौत, झोलाछाप चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज। थाना क्षेत्र के सींकीचौरी गांव स्थित एक निजी नर्सिंगहोम में बृहस्पतिवार को कूबीहरदोपट्टी निवासी राहत (3) पुत्र रामप्रसाद साहू की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे एसडीएम सदर चंद्रशेखर के निर्देश पर सीओ एके सिंह ने झोलाछाप के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने नर्सिंगहोम को सील कर दिया। इसके बाद पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कूबीहरदोपट्टी निवासी रामप्रसाद साहू की पत्नी सीमा देवी पुत्र राहत की तबीयत बिगड़ने पर नर्सिंगहोम में इलाज कराने आई थी। इलाज शुरू होने के कुछ ही देर बाद राहत ने दम तोड़ दिया। इलाज के दौरान राहत के मौत की भनक लगते ही अन्य परिजन रोते-बिलखते नर्सिंगहोम पहुंच गए। आनन-फानन में मौत की सूचना स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। दलबल के साथ पहुंचे सीओ, एसडीएम ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया और नर्सिंगहोम को सील कराते हुए झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। जंगल में आग की तरह जिसको भी मौत की सूचना मिली वह जस के तस हालात में नर्सिंगहोम पहुंच कर इलाज में लापरवाही और आर्थिक शोषण का आरोप लगाने से नहीं हिचके। इस संबंध में सीओ सदर ऐके सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर नर्सिंगहोम को सील कराकर झोलाछाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है लेकिन इलाज करने वाले व्यक्ति के फरार हो जाने से गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें