फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अब उपाध्यक्ष पद पर टिकीं देश भर के कालीन निर्यातकों की नजरें

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के प्रतिष्ठापरक चुनाव में 18 प्रशासनिक समिति सदस्यों के निर्वाचन के बाद अब देश भर के कालीन निर्यातकों की नजरें उपाध्यक्ष पद पर आ टिकी हैं। परिषद के बाईलाज के अनुसार इन्हीं 18 सदस्यों में से किसी को उपाध्यक्ष चुना जाएगा, जो चेयरमैन पद पर पदोन्नत होगा।
विज्ञापन

सीईपीसी चुनाव के बाद अब कालीन निर्यातकों में उपाध्यक्ष पद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए कौन मजबूत कैंडीडेट होगा। इस पर विचार विमर्श का दौर भी शुरू हो गया है। पूर्व में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के चुनाव सीधे निर्यातक करते थे, लेकिन कुछ वर्षों से बाईलाज में परिवर्तन के बाद केवल सदस्यों का निर्वाचन ही सीधे होता आ रहा है। नियमों के अनुसार निर्वाचित सदस्य आपस में किसी को सर्वसम्मत से उपाध्यक्ष मनोनीत करेंगे। यदि आवश्यक हुआ तो मतदान द्वारा उपाध्यक्ष का चयन होगा। सूर्यमणि पैनल के कुल 18 में से 13 सीट जीतने के बाद अब उपाध्यक्ष पद को लेकर कयास शुरू हो गए हैं। बीते फरवरी में जब विकास आयुक्त हस्तशिल्प (डीसीएच) ने सितंबर 2021 के चुनाव को शून्य और अवैध घोषित किया था, तब मुकेश कुमार गोम्बर ही चेयरमैन थे। इस बार के चुनाव में वे पुनः जीत कर परिषद में पहुंचे हैं तो एक नाम उनका लिया जा रहा है। इसके अलावा पूर्व में चेयरमैन रह चुके अनुभवी महावीर प्रताप शर्मा भी दावेदारों में हैं। उन्हें सूर्यमणि पैनल से निर्वाचित होने का लाभ मिलता दिख रहा है। अगर देखा जाए तो केआर वाटल और भदोही के रवि पाटोदिया को भी उपाध्यक्ष पद के दावेदारों में गिना जा रहा है, लेकिन ये दोनों संजय गुप्ता पैनल से निर्वाचित हुए हैं और बिना सूर्यमणि पैनल के सहयोग के इनका उपाध्यक्ष बनना संभव प्रतीत नहीं हो रहा है। इस संबंध में निर्वाचित असलम महबूब ने बताया कि कल मतगणना के दौरान मौजूद डीसीएच अमृत राज ने कह दिया है कि शीघ्र उपाध्यक्ष के चुनाव कराएं, ताकि भावी योजनाएं प्रभावित न हों।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें