प्रयागराज में लगे महाकुंभ के कारण बढ़ी भीड़ के मद्देनजर काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विद्यापीठ से जुड़ी सभी परीक्षाएं 15 फरवरी तक स्थगित कर दी गई हैं।
प्राचार्य डॉ. रमेश चंद्र यादव ने बताया कि महाकुंभ के वाराणसी समेत अन्य जिलों में तीर्थयात्रियों की भीड़ बनी हुई है। आने वाले दिनों में भीड़ बढ़ सकती है। इसे देखते हुए 15 फरवरी तक सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि भीड़ के कारण छात्र-छात्राओं को जहां परेशानी हो रही है, वहीं तीर्थयात्रियों को भी जरूरत के हिसाब से कॉलेज में रोका जा सकता है। इसलिए परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। उन्होंने बताया कि 15 के बाद परीक्षा की नई तिथि घोषित की जाएगी। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के परीक्षा नियंत्रक के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया।