फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन उपस्थिति नहीं भरने वाले पांच केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में समय से परीक्षार्थियों व कक्ष निरीक्षकों का ब्योरा ऑनलाइन नहीं भरने वाले पांच परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में संबंधित प्रधानाचार्य से जवाब तलब करते हुए समय से ब्योरा भरने के लिए निर्देशित भी किया गया है। सभी को जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से नोटिस जारी किया गया है। उधर, समीक्षा के दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक ने भी इस लापरवाही पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जिन केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें विद्यासागर इंटर कॉलेज पुरेखुशहाल अभिया, क्रांति बालिका इंटर कॉलेज बैदाखास, श्रीराम जानकी पं. शोभनाथ मिश्र इंटर कॉलेज भिखीपुर कोइरौना, श्रीमती केवला देवी बालिका उच्चतर माध्यममि विद्यालय वीरमपुर, पारसनाथ बालिका इंटर कॉलेज भीखमापुर शामिल हैं। डीआईओएस नंदलाल गुप्ता के अनुसार सुबह परीक्षा शुरू होने के बाद एक समय निर्धारित किया गया है। उस अवधि के भीतर उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या, कक्ष निरीक्षकों की संख्या आदि का ब्योरा ऑनलाइन साफ्टवेयर पर भरना होता है। लेकिन पांच केंद्रों ने नियमों का उल्लंघन किया है। इसी को लेकर मिर्जापुर में संयुक्त शिक्षा निदेशक ने समीक्षा के दौरान नाराजगी जताईहै। सभी को सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि कार्यप्रणाली में सुधार नहीं होने की दशा में विद्यालय को डिबार भी किया जा सकता है। जिसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापक की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें