फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 230 किमी में एक तिहाई सड़क भी नहीं हुई गड्ढामुक्त

विज्ञापन
नई बाजार चौकी क्षेत्र से महबूबपुर कुकरौठी जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद - फोटो : chineni news
विज्ञापन
कालीन के लिए विश्व विख्यात भदोही में शहर से लेकर गांव तक की सड़कें बदहाल हैं। बारिश के बाद गड्ढामुक्त अभियान भी सड़क की दशा सुधारने में नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन

230 किमी सड़कों में एक तिहाई भी नहीं सुधर सकी हैं। ऐसे में 30 नवंबर तक शत प्रतिशत सड़कें दुरुस्त कर पाना चुनौती है।
जिले में करीब ढाई हजार किमी सड़कों का जाल फैला हुआ है। इसमें हाईवे, टू लेन और सिंगल लेन की सड़कें शामिल है।
पीएमजीएसवाई, आरईएस, जिला पंचायत कार्यदायी संस्था इन सड़कों का निर्माण कराती हैं, लेकिन नोडल लोक निर्माण विभाग है। सड़कों के मरम्मतीकरण, चौड़ीकरण पर हर साल करोड़ों रूपये खर्च होते हैं, लेकिन मानक के हिसाब से सड़कें न होने से बारिश में खराब हो जाती है। पिछले दिनों बारिश में कई महत्वपूर्ण मार्गों पर गड्ढे बन गए। शासन के निर्देश पर सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने की मुहिम शुरू की गई। पिछले महीने शासन ने सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का निर्देश दिया। धीरे-धीरे माह भर होने वाले है, लेकिन अभी तक सड़कें दुरुस्त नहीं हो सकी। शुक्रवार को अखबार की टीम ने शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों की करीब 50 से अधिक सड़क मार्गों का की पड़ताल की। हर सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे नजर आए। ज्ञानपुर नगर में एक महीने पहले ही दुर्गागंज त्रिमुहानी से जिला अस्पताल मोड़ तक सड़क की पैचिंग की गई, जो महीने भर के अंदर ही उड़ख गई। सुरियावा ब्लाॅक के सामने 200 मीटर सड़क पर करीब 50 से अधिक गड्ढे हैं। इस मार्ग पर 24 घंटे वाहनों का आवागमन होता है। 10 महीने पहले यह सड़क बनी थी, फिर खराब गईं है। बाबूसराय के विक्रमपुर से होकर मेदनीपुर, भगवानपुर, द्वारिकापुर, कोलाहलपुर आदि गांवों को जोड़ने वाले तीन किमी मार्ग 80 से अधिक छोटे बड़े गड्ढे हैं। जंगीगंज के किशुनदेवपुर से महावीर मंदिर से प्रयागदासपुर मार्ग पर भी गड्ढे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें