फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिला उपचार, घायल ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। पंचायत चुनाव में मतदान से एक दिन पूर्व 14 अप्रैल को सुरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम भोरी से औराई ब्लाक कार्यालय जाते माधोसिंह में दुर्घटनाग्रस्त आंगनबाड़ी वर्कर सुलेखा मौर्य (58) की शुक्रवार को मौत हो गई। आंगनबाड़ी को उपचार नहीं मिलने से मौत हुई जो परिजनों और सगे संबंधियों के लिए और दुखदाई रहा। आंगनबाड़ी वर्कर की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। शनिवार को औराई पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया जिसके बाद परिजनों ने रामपुर घाट पर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

पति मातिवर मौर्य ने बताया कि पत्नी अपने पुत्र के साथ बाइक से ब्लॉक कार्यालय जा रही थी। इससे पूर्व ही माधोसिंह में एक ऑटो रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर चोट देखते हुए जान बचाने के लिए वे लोग सीधे वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल लेकर भागे। वहां से बीएचयू ट्रामा सेंटर गए जहां डाक्टरों ने भर्ती तो कर लिया लेकिन दो घंटे रखने के बाद छोड़ दिया। बकौल परिजन वहां से घायल मरीज को लेकर वाराणसी के कई निजी अस्पताल लेकर गए लेकिन हर जगह से वापस लौटा दिया गया। शुक्रवार को लोग वाराणसी में ही अस्पताल अस्पताल दौड़ रहे थे कि उन्होंने अंतिम सांस ली।
अस्पतालों से नाराज परिजन शनिवार को शव लेकर औराई थाने पहुंचे। परिजन के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने रामपुर घाट कर अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका के चार पुत्र और तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें