फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन स्वास्थ्यकर्मी समेत 123 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में कोरोना मरीजों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को तीन स्वास्थ्यकर्मी, दो ब्लॉक कर्मचारी समेत 123 नए मरीज मिले। चार अन्य संक्रमित मुरादाबाद के मिले। नए मरीजों के मिलने से संक्रमितों की संख्या 3393 पहुंच गई है जबकि एक्टिव केस 972 पहुंच गया है।
विज्ञापन

कोरोना के संक्रमण में कालीन नगरी तेजी से फंस रही है। प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। संक्रमण बढ़ने के बाद भी कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जारी की गई लिस्ट में सीएचसी सुरियावां के दो स्वास्थ्यकर्मी, औराई सीएचसी का एक स्वास्थ्यकर्मी, औराई ब्लॉक के दो कर्मचारी, पॉलीटेक्निक कॉलेज में मां-बेटी, ज्ञानपुर नगर में छह, भदोही नगर में 15, गोपीगंज नगर में आठ सहित कुल 123 मरीज मिले। इसके अलावा मुरादाबाद जिले के चार मरीज मिले। जिन्होंने जिले में ही कोरोना की जांच कराई थी। आंकड़ों पर गौर करें तो शनिवार तक जिले में संक्रमितों की संख्या 3393 पहुंच गई। जिसमें 2374 स्वस्थ हो चुके हैं। पूर्व सीडीओ, एडिशनल सीएमओ समेत अब तक 45 से अधिक लोगों की जान कोरोना से हो चुकी है। शनिवार को होम आइसोलेशन में रहे 39 मरीज स्वस्थ हुए। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भेजा जा रहा है। जरूरी सुविधाएं स्वास्थ्यकर्मी मुहैया करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें