ज्ञानपुर। सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें राजस्व एवं पुलिस के अधिकारियों ने लोगों की समस्या सुनी। औराई, ऊंज और सुरियावां थाने में आई शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका। अधिकारियों ने मौके पर टीम भेजकर निस्तारण का निर्देश दिया। जिले में कुल 45 शिकायतें आईं, जिसमें आठ का निस्तारण हुआ।
ज्ञानपुर कोतवाली में एसडीएम सदर भान सिंह की अध्यक्षता में शिकायतें सुनी गई। प्रभारी निरीक्षक विनोद तिवारी ने बताया कि पांच प्रार्थना पत्र आए, जिसमें दो का निस्तारण किया गया। सुरियावां संवाददाता के अनुसार, कोतवाली परिसर में तहसीलदार संजय कुमार और सीओ अजय कुमार ने शिकायतें सुनी। यहां आठ मामले आए, जिसमें एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ पाल आदि रहे। औराई में एसडीएम आकाश कुमार की देखरेख में 22 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें किसी का निस्तारण नहीं हुआ। मौके पर कोतवाल सच्चिदानंद पांडेय, तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति आदि रहे। चौरी में एसडीएम भदोही शिव प्रकाश यादव ने शिकायतें सुनी। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कुल 10 मामले आए, जिसमें तीन निस्तारित हुए। दुर्गागंज के प्रभारी निरीक्षक मदन लाल के मुताबिक तीन मामलों में एक निस्तारित किया गया। इस मौके पर हल्का लेखपाल मूलचंद, विमलेश मौर्य, आशीष यादव, शिवजीत यादव, हरिकेश, सुगमा देवी, फकीर चंद आदि रहे। ऊंज थाने में दो प्रार्थना पत्रों में किसी का निस्तारण नहीं हो सका।