फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर न जाए कोई अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नवागत जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव, लंबित प्रकरणों एवं साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण में डीएम ने न्याय सहायक, ईआरके अनुभाग, वाद लिपिक, एलआरसी, शिकायत अनुभाग, राजस्व अभिलेखागार एवं निर्वाचन कार्यालय, खनन विभाग के पटलों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने पटल पर प्राप्त होने वाले प्रकरणों का निर्धारित समय से निस्तारण सुनिश्चित करें। किसी भी पटल पर अनावश्यक रूप से कोई प्रकरण लंबित न रखा जाए। कोई भी अधिकारी बगैर मेरी अनुमति का मुख्यालय से बाहर नहीं जाएगा। कार्यालय परिसर एवं कर्मचारियों के कार्यस्थलों के आसपास साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यों में लापरवाही एवं अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें