सुरियावां के मेढ़ी मैदान में मैच खेलने के लिए खड़े खिलाड़ी। स्रोत आयोजक
- फोटो : 1
सुरियावां। क्षेत्र के महर्षि आजाद स्टेडियम मेढ़ी में चल रही स्व.राजाराम सिंह अंडरर-16 टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। एमसीए जौनपुर ने ट्रस्ट क्रिकेट एकेडमी ज्ञानपुर और प्रतीक इलेवन सेवाश्रम ने आरएनएस सेवापुरी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पहला मैच एमसीए जौनपुर और ज्ञानपुर के बीच खेला गया। जिसमें टॉस एमसीए ने जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ज्ञानपुर की टीम 15 वें ओवर में सभी विकेट खोकर 81 रनों पर ढेर हो गई। जिसमे आदित्य पाण्डेय ने 31 रन और आयुष पाल 14 रन बनाए। जबाब में एमसीए की टीम बिना विकेट खोए लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। जिसमें कुणाल ने शानदार 51 रनों की पारी खेली।
दूसरा मैच में काफी रोमांचकारी रहा। प्रतीक इलेवन ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट होकर 121 रन बनाए।
जिसमें शिव कुमार ने जिम्मेदारी भरी 38 रनों की पारी व आशीष ने 28 रन बनाए। जवाब में उतरी सेवापुरी की टीम 19वें ओवर में 105 रन बनाकर आउट हो गई।
प्रतीक इलवेन की तरफ से गेंदबाजी में मोनू यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए। शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल एमसीए जौनपुर और आजाद स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला जाएगा। मैच के अंपायर राजन यादव और आकाश उपाध्याय, स्कोरर अंकुर यादव, कॉमेंटेटर जेपी सिंह रहे।