फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ संक्रमित मिले, 30 मरीज हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
वैश्विक महामारी कोरोना की गिरफ्त से कालीन नगरी धीरे-धीरे बाहर हो रही है। रविवार को नौ नए संक्रमित मिले जबकि 30 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गए। इसके साथ ही जिले में एक्टिव केस की संख्या 88 हो गई है।
विज्ञापन

साल के शुरूआत में कोविड के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन के कारण जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी। करीब एक महीने तक कोरोना संक्रमित मरीजों के बढ़ने व घटने का सिलसिला जारी रहा। इस बीच फरवरी में स्थिति संभलनी शुरू हुई। अब धीरे-धीरे संक्रमितों की संख्या जहां कम हो रही है और स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ रही है। इससे जिले में एक्टिव केस अब 88 हो गए हैं। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने दावा किया कि वैक्सीनेशन के कारण संक्रमण तेजी से घट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें