फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेट्रोफा का फल खाने से तीन परिवार के नौ बच्चे बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोइरौना थाना क्षेत्र के नारेपार स्थित मल्लाह बस्ती में जेट्रोफा (गांव भाषा में बिलायती अरंडी) का फल खाने से तीन परिवारों के नौ बच्चे बीमार हो गए। बीमार बच्चों में मल्लाह बस्ती निवासी श्रवण माझी के तीन बच्चे शनि (7) ,परी (4),रवि (2) और सुशील माझी का 7 वर्षीय पुत्र राजन तथा अनिल माझी की दो पुत्रियां राधिका (7), बबिता (5) एवं कमलेश माझी के तीन बच्चे खुशबू (7), खुशी (4) और तीन वर्षीय साहिल को उल्टी होने लगी।
विज्ञापन

बबिता की मां मंतोरा ने बताया कि उसकी पुत्री को कई बार उल्टी के साथ दस्त भी हुई। परिजनों ने बताया कि बच्चों को काफी देर तक उल्टी दस्त होती रही। बीमार बच्चों के परिजनों ने स्थानीय डाक्टरों से इलाज कराया। तब जाकर स्थिति सामान्य हुई। कुछ बच्चों को शाम तक रुक-रुक कर उल्टी होती रही। हालांकि परिजनों ने सरकारी अस्पताल में न तो इलाज कराया और न ही डाक्टरों को सूचित किया। अब सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। बताते हैं कि मल्लाह बस्ती के कई बच्चे गांव में ही खेल रहे थे उन्हीं में से कोई बच्चा गांव में स्थित जेट्रोफा पेड़ से कई फल तोड़ लाया। जिसे बच्चों ने खा लिया जिसके थोड़ी देर बाद ही सभी नौ बच्चों को उल्टी होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें