फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: यूथ पार्लियामेंट में निधि प्रथम और सुषमा रहीं दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
भदोही में युथ पार्लियामेंट कार्यक्रम में छात्रों को पुरस्कृत करते बीएसए। स्रोत स्कूल
विज्ञापन
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से मंगलवार को अंतरविद्यालयीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट व नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम भारतीय शिशु मंदिर व डॉ. राम खेलावन पांडेय इंटर कॉलेज में हुआ।
विज्ञापन

दसमें 17 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और नशे के दुष्परिणामों, युवा पीढ़ी पर इसके प्रभाव पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
कक्षा 10 की निधि विश्वकर्मा ने प्रथम, कक्षा 9 की सुषमा कुमारी ने द्वितीय और रुचिता मिश्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि बीएसए शिवम पांडेय ने बच्चियों को पुरस्कृत किया।
कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों को समझने, सही निर्णय लेने और अपने परिवार एवं समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन

निदेशक कुशल पांडेय ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए स्वस्थ, शिक्षित, जागरूक और जिम्मेदार युवा पीढ़ी का निर्माण आवश्यक है। स्वागत प्रधानाचार्य धारणा त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर युवा भारत संगठन से पंकज कुमार, उपासना सिंह, शिवम राय आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें