फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पुष्प वर्षा और चंदन तिलक के साथ नौनिहालों का होगा स्वागत

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय सम्हई में हो रही साफ सफाई और पेंटीग। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
ज्ञानपुर। परिषदीय स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां अब समाप्त हो गई। मंगलवार को एक बार फिर परिषदीय स्कूल नौनिहालों की चहल-पहल से गूंज उठेगा। सोमवार को परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के स्वागत की तैयारियां चलती रही। विद्यालयों में साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन का भी काम कराया गया। बच्चों को पुष्पों की वर्षा के साथ स्वागत करने की तैयारी है। जिले में 885 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। जिसमें एक लाख 30 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। इन सभी में 19 मई से ग्रीष्मावकाश हो गया था। अब एक बार फिर से विद्यालय खुलेंगे। बच्चों के आने के पहले ही विद्यालयों को साफ सुथरा दुरुस्त किया गया है। जिससे कि विद्यालय पहुंचने पर बच्चों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

ज्ञानपुर सम्हई के प्रभारी प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र कुमार ने स्कूलों की साफ-सफाई के साथ स्कूल के बाहर लगे बोर्डों की पेटिंग इत्यादि कराई। बताया कि स्कूलों में बच्चों के स्वागत की पूरी तैयारी। इसी तरह अन्य विद्यालयों में भी तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें