फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: क्राॅसिंग बंद, वैकल्पिक रास्ता नहीं दिया, बढ़ गई दूरी

विज्ञापन
मिर्चाधुरी रेलवे स्टेशन पर क्रासिंग बंद होने के बाद बना कच्चा रास्ता। संवाद
विज्ञापन
अनपरा। म्योपुर ब्लॉक के रणहोर गांव के मिर्चाधुरी टोला स्थित रेलवे स्टेशन के आउटर पर ग्रामीणों के आवागमन के लिए बना क्राॅसिंग बंद होने के बाद आज तक वैकल्पिक रास्ता नहीं दिया गया। इस कारण ग्रामीणों को 10 किलोमीटर घूमकर आना-जाना पड़ रहा है, जिससे काफी काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

करीब पांच वर्ष पूर्व रेल दोहरीकरण कार्य शुरू होने के पूर्व ग्रामीण मिर्चाधुरी रेलवे स्टेशन के आउटर से ही मिर्चाधुरी स्टेशन, जोगेंद्रा, बैरपुर एवं कनहरा तक जाते थे, लेकिन दोहरीकरण कार्य शुरू होने के बाद क्राॅसिंग को बंद कर दिया। उस समय आश्वासन दिया गया कि वैकल्पिक रास्ता दिया जाएगा, लेकिन आज तक न अंडरपास बनाया और न ही कोई वैकल्पिक रास्ता ही दिया।
विज्ञापन

एक रास्ता रेलवे का कार्य करा रहे ठेकेदार ने पुल निर्माण के लिए बनाया था, जो अब ग्रामीण अब वैकल्पिक रास्ते के रूप में प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें