फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ों के निर्णय पर कभी न करें संशय: राजन जी

विज्ञापन
विज्ञापन
अभोली। जीवन में अगर हम बड़ों के निर्णय पर प्रश्न उठाने लगेंगे तो हमारा भविष्य खतरे में हैं। घर के बड़े हमेशा आपको बेहतर निर्णय लेने में मदद करते हैं। इस निर्णय पर संशय करना अपराध है। ये बातें प्रख्यात कथावाचक राजन जी महाराज ने बृहस्पतिवार को अभोली ब्लॉक के श्री मठिया महावीर हनुमान मंदिर की ओर से मेला की बारी गड़ौरा में आयोजित कथा में लोगों को श्रीराम कथा का रसपान कराते हुए कही।
विज्ञापन

राजन जी महाराज ने राम वनगमन की कथा सुनाई। बताया कि जीवन में कल क्या होगा। यह भगवान को भी पता नहीं था। एक तरफ उनके राजतिलक की तैयारी चल रही थी। वहीं अगली सुबह वे वनवास चले गए। बताया कि धरती पर अवतरित होने के बाद भी भगवान ने कर्मों को प्राथमिकता दी और समाज को यह संदेश दिया इंसान को उसके कर्मों का फल मिलता है।
मंथरा और कैकेयी के बीच हुए संवाद का जिक्र करते हुए कहा कि हमें अपने विवेक पर भरोसा करके ही कोई निर्णय लेना चाहिए। हम अगर किसी के बहकावे में आकर निर्णय लेते हैं तो बाद में पछताने के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा। राम वनगमन की कथा सुनकर श्रोता भावुक हो उठे।
विज्ञापन

इस दौरान अखिलेश मिश्रा, सुरेश बिंद, विनय मिश्रा, राम आसरे सिंह, संजीव पांडे, डॉ. अरुणेश त्रिपाठी, संजय सिंह, मिंटू सिंह, दिनेश पांडे, सुजीत सिंह, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें