वहीं, कुछ दिनों बाद महिला खुद अकेली यहां आ गई थी और विक्रम के साथ रहने लगी थी। मंगलवार की रात को भी वह हर दिन की तरह खाना खाने के बाद कंपनी की छत पर सोने चले गए थे। बुधवार की सुबह जब हम लोग शौच के लिए बाग में गए तो देखा दोनों पेड़ पर झूल रहे थे।
जब परिजनों ने देखा कि दोनों प्रेमी युगल एक-दूसरे की कमर में गमछा बांधकर नायलॉन की रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से झूल रहे थे। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।