फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम-भरत का मिलन देख सजल हुई आंखे

Sun, 25 Oct 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 ईश्वर के अलग-अलग रूपों की निकाली गई झांकी लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर रही थी।  उसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन

भरत मिलाप कमेटी ज्ञानपुर की ओर से भरत मिलाप हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर के विभिन्न मार्गों की आकर्षक सजावट से शुक्रवार को शाम ढलने के बाद भी रात का एहसास नहीं हुआ।
दूर दराज से आए लोग जगह-जगह हो रहे कार्यक्रमों का आनंद लेते रहे। रात 11 बजे से लाग विमानों के निकलने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा।
 गिरधरपुर से कार्यक्रम शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए राजा पार्क में आकर समाप्त हुआ। भोर में राजा पार्क में राम-भरत का मिलन होते ही नगर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

 इस मौके पर ब्रह्मजीत शुक्ला, तेगा सिंह, वंशीधर गुप्ता, मनोज मोदनवाल, विजय बिंद, अकरम मल्ले, विकास नारायण सिंह, समेत कई लोग मौजूद रहे।
सुरियावां संवाददाता के अनुसार, नगर का प्रसिद्ध भरत मिलाप शुक्रवार की रात परंपरागत ढंग से संपन्न हो गई। मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम और भरत का मिलन होने पर लोगों ने पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन

 नगर में रात भर जगह-जगह भक्ति गीत, कृष्ण लीला, सांस्कृतिक चलते रहे। नगर के त्रिमुहानी पर आदर्श स्पोर्टिंग क्लब की ओर से नौटंकी, न्यूज ब्वायज क्लब की ओर से चौक में डीजे नृत्य होता रहा। इस मौके पर मदन जायसवाल, दिलीप कुमार मोदनवाल, रमाकांत गुप्ता, रामेश्वर प्रसाद उमर वैश्य, अशोक जालान, मनोज साहू, अवधेश उमर, नंदलाल गुप्ता, शिवबाबू जायसवाल, राजेश मौर्य, प्रदीप वर्मा, रवि जायसवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें