गणेश पूजनोत्सव के अवसर पर आनंद नगर के राजा गणपति बप्पा का शानदार नौवां
वर्ष मनाया गया। रविवार को विसर्जन जुलूस के दौरान मटकी फोड़ प्रतियोगिता
हुई।
विसर्जन जुलूस में शामिल युवक और भक्तजन जब श्रीराम जानकी
मंदिर के सामने पहुंचे तो आधा दर्जन से अधिक टोलियों ने मटका फोड़ने का
प्रयास किया। मनीष एवं सहयोगियो ने सातवें चक्र में मटकी फोड़ने में सफल
हुए।
उन्हें समिति की ओर से सम्मानित किया गया। इस पूजनोत्सव पर श्रीराम
जानकी मंदिर परिसर में स्थापित प्रतिमा की खास बात यह रही कि उसकी साज
सज्जा मुस्लिम युवक एहसान शानू व शाहनवाज साहब ने किया। उन्होंने यह काम
महज चार दिन में पूरा कर एक मिसाल प्रस्तुत की।