फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनें नहीं चलने से एमएसटी धारक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। लॉकडाउन के चलते रेलवे के एमएसटी टिकट धारकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। लॉकडाउन से पहले जिन लोगों ने एमएसटी बनवाई, वह रखी ही रह गई। रेलवे ने अब तक उस पर कोई दिशा निर्देश स्थानीय स्टेशनों को जारी नहीं किया है।
विज्ञापन

गांव सहित शहर से अधिसंख्य लोग वाराणसी अप-डाउन करने के लिए सीजन टिकट (एमएसटी) बनवाते हैं। मार्च में एमएसटी बनवाने वाले लॉकडाउन से परेशान हो गए और यात्रा नहीं कर पाए। ऐसे लोगों को क्या रेलवे भरपाई करेगी इस पर अभी कोई निर्णय नहीं हो सका है। भदोही से वाराणसी 45 किमी और इलाहाबाद की दूरी 90 किमी है। नियमित वाराणसी आने जाने वालों के लिए एमएसटी से खर्च कम पड़ता है। इसलिए कलेक्ट्रेट, बैंकों में कार्यरत कर्मचारी और नगर के व्यापारी एमएसटी से यात्रा करते हैं। नगर के घमहांपुर निवासी शाहनवाज उर्फ पप्पी ने बताया कि उन्होंने एमएसटी बनवाया था, जिसकी अवधि 31 मार्च को खत्म होनी थी। जबकि लॉकडाउन 25 मार्च से लगा और ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। उन्होंने बताया कि इनके साथ कई लोग एमएसटी बनवा कर ही यात्रा करते थे।
इस बाबत स्टेशन के कामर्शियल क्लर्क रमाकांत मौर्य ने बताया कि भदोही स्टेशन से अधिक एमएसटी जारी नहीं किए गए हैं। बड़ी संख्या में लोग वाराणसी स्टेशन से भी बनवाते हैं। अब ट्रेनें नहीं चल रही हैं तो उनके टिकट का क्या होगा, के सवाल पर उन्होंने बताया कि इस संबंध में रेल मंत्रालय से क्या दिशा निर्देश आता है इसका इंतजार है। इसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें