फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रा पर जाने वालों की जमा रकम होगी वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। सऊदी सरकार ने इस वर्ष विदेशियों के हज यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। कोरोना महामारी से बचाव के क्रम में लिए गए इस फैसले से जनपद से हजयात्रा के लिए आवेदन करने वालों में मायूसी छा गई है। फार्म स्वीकृत होने और सभी औपचारिकताएं पूरी हो जाने के बाद भी हज यात्रा पर न जा पाने वाले हजयात्रियों ने इसे अल्लाह का हुक्म बताते हुए इसका एहतराम किया है।
विज्ञापन

खुद्दाम-ए-हज समिति के सरपरस्त हाजी सौदागर अली अंसारी ने बुधवार को बताया कि इस वर्ष जिले से मुकद्दस हज पर 88 लोगों को जाना था। हालांकि कोरोना महामारी के बीच पहले से ही आशा जताई जा रही थी कि हज कार्यक्रम रद हो सकता है। लेकिन, सऊदी सरकार के निर्णय के बाद अधिकारिक रूप से मंगलवार को भारत सरकार ने भी इसकी घोषणा कर दी।
समिति के सचिव सुहैब आलम नदवी ने बताया कि सऊदी हुकूमत के मुताबिक इस वर्ष केवल सऊदी के 10 हजार लोगों के हज करने की व्यवस्था कराई जा रही है। उन्होंने हज कमेटी ऑफ इंडिया के हवाले से बताया कि मंगलवार को जारी सर्कुलर में सभी आवेदकों की संपूर्ण जमा रकम वापस करने की बात कही गई है। बताया कि भदोही के हजयात्रियों ने कमेटी को कुल इस 2.13 लाख रुपये जमा किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें