जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित पूर्वांचल टी-20 क्रिकेट महाकुंभ में मंगलवार को सांसद एलेवन ने इंडियन आर्ट गैलरी को दो विकेट से हरा दिया। सांसद एलेवन के सौरभ मैन ऑफ द मैच चुने गए।
इंडियन आर्ट गैलरी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। 20 ओवर मे 9 विकेट खोकर 144 रन का स्कोर खड़ा किया।
इसमे वैभव पांडेय 37 और मदन पांडेय ने 23 रन बनाए। सांसद एलेवन की ओर से सौरभ ने 3 विकेट जबकि इंद्रेश ने 2 विकेट चटकाए। जवाब में उतरी सांसद एलेवन ने दो ओवर पहले ही 8 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।
इसमें सचिन 49 रन, अजीत साहू 31 रन और जयचंद ने 17 रनों का योगदान दिया। इंडियन आर्ट गैलरी के करुणा 3 विकेट तथा वैभव 2 विकेट झटके। इस मौके पर भोलानाथ राय, खालिद अंसारी, बिपिन राय मौजूद रहे।