फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: औराई-मिर्जापुर मार्ग पर दो किमी तक रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
महाकुंभ का पलट प्रवाह जारी है। विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

इसके चलते औराई मिर्जापुर मार्ग पर मंगलवार को वाहनों के दबाव के कारण सहसेपुर से टेढ़वां तक दो किलोमीटर तक जाम की स्थिति रही। वाहन रेंगते रहे। जाम के चलते वाहनों में श्रद्धालु बेहाल नजर आए।
प्रयागराज में महाकुंभ के विशेष स्नान पर्वों पर हाईवे पर वाहनों का दबाव पिछले दिनों बढ़ा था, लेकिन दो तीन दिनों से स्थिति सामान्य हो गई थी। अब प्रयागराज से श्रद्धालुओं का पलट प्रवाह विंध्याचल की तरफ रूख कर लिया है।
विज्ञापन

इससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज, मेजा होकर मिर्जापुर पहुंच रहे हैं। वहां से वाराणसी, जौनपुर समेत बिहार आदि क्षेत्र में जाने वाले श्रद्धालु औराई से होकर निकल रहे हैं।
इससे मंगलवार को औराई से लेकर मिर्जापुर के बॉर्डर टेढ़वां तक वाहनों की कतार लग रही है। माधोसिंह रेलवे क्राॅसिंग पर ट्रेन आने पर चार पहिया, बस और ट्रकों की लाइन लग जाती है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक औराई अंजनी राय ने कहा कि विंध्याचल की तरफ से वाहनों का दबाव बढ़ा है। माधोसिंह रेलवे क्राॅसिंग बंद होने से दिक्कत होती है। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें