सीतामढ़ी के मिश्रपुर गंगा घाट पर बना पीपापुल। संवाद
सीतामढ़ी और मिर्जापुर के मिश्रपुर गंगा पर पीपापुल का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। 72 पीपों को में जोड़ने का काम पूरा कर लिया गया है। सीतामढ़ी की ओर से पुल पर स्लीपर बिछाने का कार्य शुरू हो गया है, जबकि मिश्रपुर की तरफ पहुंच मार्ग बनाने का काम तेजी से चल रहा है। पुल पर पांच दिसंबर तक आवागमन शुरू हो जाएगा।
जिले में गंगा पर पांच पीपा पुल हैं। इससे लोग आवागमन करते हैं। बारिश खत्म होने के बाद जलस्तर घटने पर पुल का निर्माण किया जाता है। पुल को तैयार करने के लिए 100 पीपों को आपस में जोड़ना पड़ता है। गंगा पार गोगांव के निवासी सुनील दुबे ने कहा कि दिसंबर में उनके रिश्ते की बहन की शादी है। पीपापुल बन जाने से अब सुविधा होगी। पीपापुल के जेई श्रवण कुमार ने बताया कि पुल निर्माण का काम तेज गति से चल रहा है। मिश्रपुर की ओर सड़क निर्माण तेजी से चल रहा है। पांच दिसंबर तक आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।