फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ललही छठ पर संतान की दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा व्रत

विज्ञापन
ज्ञानपुर के ​भिदिउरा में ललही छठ की पुजा करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
जिले में बुधवार को शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक लोकपर्व ललही छठ आस्था और विश्वास के साथ मनाया गया। माताओं ने संतान की दीर्घायु की कामना के लिए व्रत रखा और विधि-विधान से ललही माता का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

ज्ञानपुर, महजूदा, सुरियावां, भदोही, औराई, सीतामढ़ी, वहिदा, जंगीगंज, नई बाजार, चौरी, महराजगंज, बाबूसराय, अभिया, अभोली, दुर्गागंज, गोपीगंज के हनुमानगढ़ी, बाबा बड़े शिवधाम और सोनिया तालाब समेत विभिन्न स्थानों पर महिलाओं ने पूजन-अर्चन किया। डूहिया भावसिंहपुर निवासी आचार्य दीनानाथ शुक्ल ने बताया कि भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी का व्रत रखा जाता है। इसे हलछठ या ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार, महिलाएं संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए यह व्रत रखती हैं। पौराणिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्म हुआ था। विधि-विधान से व्रत करने से संतान से जुड़ी समस्याएं दूर होने की मान्यता है।

ज्ञानपुर के भिदिउरा में ललही छठ की पुजा करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें