फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सड़क हादसे में मां की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। औराई कोतवाली के वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर महराजगंज कट प्वाइंट के पास अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों रिश्तेदारी से शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे मां-बेटे सड़क हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन

गोपीगंज निवासी 24 वर्षीय अजीत कुमार बिंद अपनी मां 40 वर्षीय राजमनी देवी के साथ मिर्जामुराद से शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान महराजगंज कट प्वाइंट के पास तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में राजमनी देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अजीत कुमार बिंद का पैर फ्रैक्चर हो गया। घायल अजीत को ट्रामा सेंटर औराई ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे औराई कोतवाल राजेश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें