फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गंगा में डूब रहे दो किशोरों को आपता मित्रों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। जिले के सीतामढ़ी गंगा में सोमवार को शाम को लगभग 6 बजे गंगा स्नान कर रहे दो किशोर गहरे पानी में चले गए। दोनों को डूबता देख घाट पर मौजूद आपदा मित्रों ने अंतिम समय मे दोनों किशोरों को बचा लिया। इसके पहले सीतामढ़ी के आपदा मित्रों ने रविवार को भी दो युवकों को डूबने से बचाया था। आपदा मित्रों की सक्रियता से 30 घंटे के भीतर दो अनहोनी होने बच गई। भदोही के नई बाजार निवासी आर्यन गौतम (17) पुत्र तुलसी गौतम और उसका साथी दीपक गौतम (16) पुत्र भरत गौतम सोमवार को सीतामढ़ी के एक मंदिर पर दिन में आयोजित होने वाले बारात में शामिल होने आए थे। इस बीच दोनों घाट पर नहाने चले गए और गंगा नहाने लगे। इसी दौरान अचानक गहरे पानी में पहुंच गए। जिससे गंगा में डूबने लगे।
विज्ञापन

दो किशोरों के गंगा डूबते देख लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तो घाट पर मौजूद आपदा मित्रो बलिराम, अर्जुन, लवकुश, अरविंद और नीरज और श्यामलाल निषाद ने गंगा में छलांग लगा कर किसी तरह गंगा से निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें