फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तीन मासूम बच्चों के साथ तालाब में कूदी महिला, सास की तेरहवीं के बाद उठाया खाैफनाक कदम; छाया मातम

Thu, 10 Apr 2025 11:55 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi Suicide Case: इस हृदयविदारक घटना की जानकारी मिलते ही माैके पर पुलिस पहुंच गई। तालाब में गोताखोरों की सहायता से मां और बच्चों की तलाश करवाई जा रही थी। खबर लिखे जाने तक सिर्फ एक बच्चे की लाश मिली थी।
विज्ञापन
तालाब में मां और बच्चों की तलाश करते गोताखोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही के दुर्गागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जद्दोपुर गांव में गुरुवार सुबह दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। गांव की रहने वाली अन्नू देवी (35) अपने तीन मासूम बच्चों के साथ तालाब में कूद गई। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन




खबर लिखे जाने तक केवल एक बच्चे का शव उतराया मिला था। पुलिस और गोताखोरों की टीम जाल लगाकर अन्य की तलाश कर रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के सैकड़ों ग्रामीण तालाब के पास जमा हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अन्नू देवी अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती थी। कुछ दिन पहले ही वह अपनी सास चमेलिया देवी की तेरहवीं में शामिल होने के लिए घर आई थी। बताया जा रहा है कि सास की मौत के बाद से ही अन्नू गहरे सदमे में थी।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

परिजन बताते हैं कि वह अक्सर रोते हुए कहती थीं, 'अब किसके सहारे जियूंगी?' गुरुवार की सुबह वह अपनी बेटी दीक्षा (8), बेटे सूर्यांश (6) और दिव्यांश (3) के साथ गांव के तालाब पर पहुंची और छलांग लगा दी। सुबह होने पर दिव्यांश का शव तालाब में उतराया मिला, जिसके बाद हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों की तलाश में जुट गई। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: आकाशीय बिजली से दो लोगों की मौत, खेत का काम छोड़ भागे लोग; मची चीख-पुकार
 
ग्रामीणों में इस बात की चर्चा है कि पारिवारिक तनाव या मानसिक अवसाद इस घटना की वजह हो सकती है। खबर लिखे जाने तक किसी ठोस कारण की पुष्टि नहीं हुई थी। इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ था। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें