फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एक घंटे में 3 मिमी से ज्यादा बारिश रामपुर घाट पर बना पीपा पुल बहा

विज्ञापन
तेज आंधी से टूटा रामपुर गंगा घाट का पीपापुल। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार की रात 12 बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया। भोर में चार बजे के लगभग आधे घंटे तक बारिश हुई। इसके बाद सुबह 9:15 से 9:45 बजे तक झमाझम बारिश हुई। बेजवां स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। एक घंटे में लगभग 3.03 मिलीमीटर बारिश हुई है। तेज हवा चलने से रामपुर घाट पर बना पीपा पुल बह गया। इससे भदोही और मिर्जापुर जिले का आपस में संपर्क टूट गया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर के हॉस्टल चौराहे पर पीडब्ल्यूडी का बोर्ड गिर गया। ज्ञानपुर निवासी शिक्षक प्रदीप कुमार (42) घायल हो गए। आठ स्थानों पर पेड़ गिरने की भी सूचना है। गोपीगंज के गोपालपुर में पेड़ की डाल गिरने से हरिशंकर हलवाई की गाय की मौत हो गई। कौलापुर सुजातपुर में सेमराध से कौलापुर मार्ग और गोपालपुर में दो स्थानों पर पेड़ की डाल टूट कर गिर गई। बाबूसराय के कटका में 30 साल पुराना शीशम का पेड़ गिर गया। गोपीगंज के गोपपुर में एक कालीन कंपनी के सामने पेड़ गिर गया। गोपीगंज के मिर्जापुर रोड स्थित बड़े शिव मंदिर के पास एक पेड़ पंचदेव तिवारी के मकान पर गिर गया। किसी तरह के जनहानि की सूचना नहीं है। सीतामढ़ी में तेज हवा के कारण हाईटेंशन तार और बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। इस कारण 150 गांवों में आपूर्ति बंद हो गई। बेजवां स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ विश्वेंदु द्विवेदी ने बताया कि अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें