ज्ञानपुर। गेहूं कटाई और मड़ाई के सीजन में यूरिया की मांग नहीं है। जंगीगंज के दुकानदार ने एक ही दिन में 25 बोरी यूरिया बेच दिया। कृषि विभाग ने दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। जिला कृषि अधिकारी ईरम मिर्जा ने बताया कि सात अप्रैल को जंगीगंज के ओम बीज ट्रेडर्स ने 25 बोरी यूरिया को खारिज किया। इस समय यूरिया की मांग न होने के बाद भी यूरिया को बेचा गया। यह नियम के खिलाफ है। इसके लिए उक्त दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। उन्होंने सभी दुकानदारों को हिदायत दी कि बिना जरूरत के यूरिया की बिक्री न करें।