काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रामलीला परिसर में रविवार को भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक हुई। इसमें पूर्ववर्ती यूपीए सरकार में हुए भ्रष्टाचार पर प्रहार और केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान किया । कहा कि मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई है।
मुख्य अतिथि सांसद विरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि 10 साल तक केंद्र में यूपीए की सरकार रही। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बजाए सरकार 10 जनपद से चलाई जाती थी। कांग्रेस राज में व्याप्त भ्रष्टाचार से निजात पाने के लिए जनता ने नरेंद्र मोदी को केंद्र की सत्ता सौंपकर देश के खजाने को सुरक्षित किया। मोदी सरकार के दो साल में भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आया। ललित मोदी और विजय माल्या को लूटने में कांग्रेस ने पूरी मदद की। एनडीए सरकार में भ्रष्टाचारी जेल में रहेंगे या देश छोड़कर भाग जाएंगे। उन्होंने कहा कि 23 अप्रैल को किसान बीमा योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री करेंगे। इसके अलावा भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुचाएतं। जिला प्रवासी शारदा पाठक ने कहा कि सपा और बसपा में जातिवाद और अपराध को जनता जान चुकी हैं। इस मौके पर पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय, पूर्व मंत्री दीनानाथ भाष्कर, पूर्व विधायक पूर्णमासी पंकज, डॉ. आरके पटेल, रामकिशोर बिंद, डॉ. आनंद मिश्र, सपना दूबे, सुनील मिश्र, सतीश चंद्र, डॉ राकेश दूबे, नंदलाल मौर्य, बाबूलाल बिंद आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता संतोष पांडेय, संचालन नागेंद्र सिंह ने किया।