फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोढ़ टी-20 : डीघ और जीवन ज्योति ने जीते मैच

विज्ञापन
मोढ़ चैंपियनशिप क्रिकेट टूर्नामेंट खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
मोढ़। सेवा सदन इंटर कॉलेज मोढ़ के मैदान पर बुधवार को मोढ़ टी-20 चैंपियनशिप क्रिकेट टूर्नामेंट में दो मैच खेले गए। पहले मैच में सीनियर इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर रत्नेश तिवारी 34 रन और ऋषि सिंह के 28 रनों की बदौलत 93 रन बनाया।
विज्ञापन

डीघ ब्लॉक के लिए गेंदबाजी करते हुए विकास ने 3 और पंकज ने 2 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे डीघ ब्लॉक के बल्लेबाज विकास बिंद 33 रन और विकास के 28 रनों की बदौलत लक्ष्य को 10.4 ओवर में हासिल कर लिया।
वहीं, दूसरे मुकाबले में जैदी इंडोर एकेडमी प्रयागराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सभी विकेट खोकर 52 रन ही बना सके।
जीवन ज्योति हॉस्पिटल के लिए गेंदबाजी करते हुए निशांत तोमर 3 विकेट और विशाल और जितेंद्र ने 2-2 विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे जीवन ज्योति हॉस्पिटल के बल्लेबाज लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिए। निशांत तोमर को बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

भूतपूर्व रणजी खिलाड़ी आशीष विस्टन जैदी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर रत्नेश तिवारी, प्रभात सिंह, ऋषि सिंह, मुन्ना सिंह, राजू दूबे, प्रभात सिंह, बाढू सिंह, डीके यादव, प्रेम यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें