फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शरारती तत्वों ने लगाई दुकान में आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोइरौना थाना क्षेत्र के अरई गांव में दीपावली की रात लगभग 12:30 बजे शरारती तत्वों ने गांव के नागेंद्र सिंह की दुकान और चार पहिया वाहन में आग लगा दी। इससे लाखों का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ कोइरौना थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित नागेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि गांव से थोड़ी दूरी पर सड़क किनारे उनकी किराने की दुकान है। उससे सटा हुआ एक रिहायसी कमरा है। इसमें उनका लड़का और भतीजा सोया हुआ था। आधी रात को शरारती तत्व गाड़ी तोड़ने लगे तो गाड़ी का सायरन बजने लगा। इससे दोनों की नींद खुल गई। खिड़की से देखा तो गांव के दो लोग गाड़ी तोड़ रहे थे। जब मना किया तो रूम के किवाड़ का बाहर कुंडी लगा दिए और गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। कमरे में भी आग लगा दी। इसकी सूचना मोबाइल से परिजनों को दी तो घर वाले दुकान पर पहुंच गए। टॉर्च की रोशनी में गांव के दो लोगों को भागते देखा। अगलगी की सूचना पुलिस को दी गई। इस बारे में चौकी इंचार्ज सीतामढ़ी श्री प्रकाश मिश्र ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें