सरपतहां स्थित सीएमओ कार्यालय सहित सभी सीएचसी, पीएचसी पर मंगलवार को मधुमेह बीमारी के प्रति लोगों को सजग किया गया। साथ ही 66,000 लोगों की मधुमेह जांच की गई। विश्व डायबिटिज दिवस के अवसर पर आयोजित वृहद अभियान के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों को मधुमेह के प्रति जागरूक किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि बदलती जीवन शैली मधूमेह बीमारी का सबसे बड़ा कारण है। इसका कारण आनुवंशिक और अनियमित जीवन शैली है। इसे लेकर सजगता बेहद जरूरी है। सीएमओ डाॅ. एसके चक ने बताया कि मंगलवार को विश्व डायबिटिज दिवस के मौके पर 30 वर्ष से अधिक 66,000 महिलाओं व पुरुषों की डायबिटिज जांच की गई। डाॅ. एके मौर्य ने बताया कि मधुमेह का कारण शारिरीक श्रम में कमी, धूम्रपान, तनाव है।