फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: खनन अधिकारी अरविंद यादव की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के खनन अधिकारी अरविंद यादव की सोमवार को नई दिल्ली के वेदांता में इलाज के दौरान मौत हो गई। बीते शुक्रवार को चुनाव ड्यूटी के दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई थी। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया था। जहां से उन्हें बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के सीखापुर के समीप बीते शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे सामान्य प्रेक्षक बी जांन त्लंगतिनखुम के संपर्क अधिकारी एवं खनन अधिकारी अरविंद कुमार यादव (45) की अचानक तबियत बिगड़ गई। जिससे बाद आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बीएचयू रेफर कर दिया। जहां स्थिति गंभीर होने पर एयर एबुलेंस की मदद से उन्हें नई दिल्ली में वेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को सीएमओ ने बताया था कि अधिक गर्मी के कारण उन्हें ब्रेन हैमरेज की शिकायत हुई थी। सोमवार की सुबह छह बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वे मूलरूप गाजीपुर जिले के रामपुर ककराही, सैदपुर के रहने वाले थे। ये तीन भाई हैं। गाजीपुर में इनका संयुक्त परिवार है। इनकी शादी 15 साल पूर्व गरिमा यादव से हुई थी। इन्हें तीन बच्चे हैं और दोनों नाबालिग हैं। उनके मौत की सूचना लगते ही विभाग में खलबली मच गई। जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह समेत सभी अधिकारियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें