फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पीएम के आगमन की तैयारियां शुरू, जनसभा स्थल का समतलीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर आगामी 16 मई को जिले के ऊंज क्षेत्र में होने वाली होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा की तैयारियां तेज कर दी गई है। सोमवार को जनसभा स्थल पर साफ-सफाई के साथ भूमि के समतलीकरण का कार्य तेज कर दिया गया।
विज्ञापन

जेसीबी की सहायता से मशीन को समतलीकरण करने का प्रयास किया गया। मंडलायुक्त मुथुकुमार स्वामी बी, पुलिस उपमहा निरीक्षक आरपी सिंह और डीएम विशाल सिंह, एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा से बातचीत कर रूपरेखा तैयार की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 16 मई को ऊंज थाने के पीछे सभा करेंगे। पीएम मोदी की जनसभा 11 बजे शुरू होगी। जिसमें भाजपा संगठन के मुताबिक दो लाख से अधिक लोगों के आने का अनुमान है। सोमवार को मंडलायुक्त मुथुकुमार स्वामी बी, पुलिस उपमहा निरीक्षक आरपी सिंह ने टीम के साथ ऊंज पहुंचकर जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। जनसभा के दौरान पार्किंग व्यवस्था के साथ गर्मी को देखते हुए विशेष तौर पर प्याऊ का इंतजाम किया गया। इसके अलावा एंबुलेंस, हेलीपेड़, चिकित्सकों की तैनाती को लेकर विचार-विमर्श हुआ। मंडलायुक्त व पुलिस उप महानिरीक्षक ने पीएम के आगवानी को लेकर तैयारियों में किसी तरह की कोर कसर नहीं छोड़े जाने का निर्देश देते हुए कहा कि जनसभा के दौरान आने वाली भीड़ के नियंत्रण के साथ सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें