ग्रामीणों गांव में फिर से सर्वे कराकर लोहिया आवास के पात्रों का चयन करने की मांग की। प्रदर्शन करने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि जिलाधिकारी गत दिन शीतकालीन भ्रमण पर गांव में पहुंचे थे।
उन्होंने आश्वासन दिया था, कि लोहिया आवास के लिए जो भी पात्र व्यक्ति होगा। उसको लोहिया आवास के लिए चयनित किया जाएगा। लेकिन, डीएम के आदेश के बाद भी गांव के पात्र गरीबों का लोहिया आवास के लिए चयन नहीं किया गया।
जबकि गांव में अपात्र और सक्षम लोगों को लोहिया आवास के लिए चयन कर लिया गया है। आरोप लगाया कि चयनित लोगों में ऐसे भी है, जिनके पास दो तीन बीघा खेत और चार-चार कमरों के मकान हैं।
वहीं जो किसी तरह छप्पर लगाकर रहते हैं, मजदूरी करके अपना जीवन गुजर बशर करते हैं उन्हें सर्वे में शामिल ही नहीं किया गया है। उन्होंने जिलाधिकारी से पात्रों को ही लाभार्थी बनाने की मांग की है। इस मौके पर संधारी पाल, प्रेमचंद, कमलेश, महेश, शिवचंद्र यादव, श्यामलाल, अरविंद कुमार, विरेंद्र कुमार, दिनेश, पारसनाथ दुबे, श्यामधर, कल्लू, धर्मेद्र, योगेश, महेद्र, सुशीला देवी आदि रहे।