इस दौरान आगामी एमएलसी प्रत्याशी की जीत के लिए विचार विमर्श किया गया।
जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि जिले में समाजवादियों का इतिहास रहा है। वह जहां रहे निष्ठा और ईमानदारी के साथ समर्पित भाव से कार्य किए। उसी के चलते चार ब्लॉकों में पार्टी की जीत तय हो गई है।
उन्होंने आगामी विधान परिषद के चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशी की जीत के लिए कार्यकर्ता और पदाधिकारी अभी से लग जाएं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंच रहा है। जिससे जिले में समाजवादी विचारधारा के ज्यादातर जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए हैं।
बैठक में रामजस यादव, ह्दय नारायण प्रजापति, दुखरन, कमला बिंद, मुन्ना, मनोज, रमेश, मजीद अंसारी, जब्बार, अकरम, द्वारिका, वजीर, जाहिद, अमरनाथ, देवा जायसवाल, धर्मेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।