फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक और गीत के जरिए बताया स्वस्थ आहार का तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
क्या खाएं, कैसे खाएं, कब खाएं और कितना खाएं ताकि स्वस्थ रहें। ये बताने के लिए शनिवार को ज्ञानपुर के जीआईसी मैदान में दो दिवसीय ईट राइट मेला लगाया गया। यहां नुक्कड़ नाटक और गीत के माध्यम से स्कूली बच्चों ने लोगों को समझाया कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वस्थ आहार जरूरी है। विभिन्न जनपदों से आए व्यापारियों की ओर से तरह-तरह के स्टॉल भी लगाए गए।
विज्ञापन

सांसद डॉ. रमेश चंद्र बिंद और जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मेले में लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण करने के बाद सांसद और डीएम ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को कार्यक्रम में आने की अपील की। कहा कि आज के समय में स्वस्थ भोजन न करने की वजह से काफी संख्या में लोग बीमार होते हैं। यह मेला लोगों को स्वस्थ भोजन और स्वच्छ भोजन के बारे में बताएगा।
मेले में लगभग 30 से अधिक स्टाल विभिन्न खाद्य पदार्थों के लगाए गए। जिसमें भदोही स्वाद का अलग रंग है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए खाद्य पदार्थों के स्टाल भी लगाए गए हैं। प्रमुख रूप से मशरूम और उससे निर्मित उत्पाद, आंवले से बने अचार, मुरब्बा, लड्डू, बर्फी आदि उत्पाद के साथ ही हर्बल चाय और मकर संक्रांति के मिष्ठान मुख्य आकर्षण के केंद्र रहे। मेले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों को घरेलू विधियों द्वारा मिलावट की पहचान के तरीके की जानकारी दी।। मेले में ईट राइट पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। खाद्य विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न खाद्य जागरूकता के कार्यक्रम आयोजन कर नकली व हानिकारक पदार्थों के खानपान से कैसे बचें, इसकी विस्तार से जानकारी दी गई। विधायक दीनानाथ भास्कर व रविंद्र त्रिपाठी ने भी अच्छे खान-पान की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव की थीम को लेकर यह मेला आयोजित किया गया है। इसके आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को अच्छा खाना खाने का संदेश देना है। उन्होंने कहा पहले के खान पान और मौजूदा समय में काफी बदलाव आ गया है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में हम पौष्टिकता को भूल गए हैं। जिस पर ध्यान देने की जरूरत है। इस मौके पर विधायक रविंद्र त्रिपाठी, दीनानाथ भास्कर, एडीएम शैलेंद्र मिश्रा, उद्योग अधिकारी हरेंद्र प्रताप, जिला अभिहित अधिकारी चंदन पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें