फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हवा का रुख बदलने से चढ़ने लगा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में हवा का रुख बदलने के कारण अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। मगर इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में सात डिग्री गिरावट से लोगों ने राहत महसूस की। पछुआ हवा चलने से दिन में आंच महसूस होती रही।
विज्ञापन

जिले में बीते कुछ दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई। पछुआ हवा चलने से मौसम में रुखापन और हवा में गर्मी रही। सुबह नौ बजे के बाद ही धूप कड़ी लगने लगी। शाम तीन बजे तक बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। शाम आठ बजे के बाद उमस भरी गर्मी से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। रविवार की अपेक्षा सोमवार को धूप तीखी लग रही थी। बदलते मौसम में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को चिकित्सक सतर्क रहने की सलाह दी और धूप में कत्तई बाहर न निकलने की नसीहत दी। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि पछुआ हवा के प्रभाव से मौसम में तल्खी देखी जा रही है। आगामी दिनों में तीन से चार डिग्री तापमान में वृद्धि देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें