फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा पहुंचा 41 के पार,18 किमी की गति से चली हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
कालीन नगरी में इन दिनों में गर्मी रिकार्ड तोड़ रही है। बृहस्पतिवार को दिन में अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान अधिक होने की वजह से घर से बाहर निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण लोगों को लू से भी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

प्रचंड गर्मी और तेज धूप के कारण बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे के बाद सड़कों पर कम लोग दिखने लगे। सुबह 11 बजते-बजते लोगों की आवाजाही कम हो गई। यह स्थिति शाम ार बजे तक बनी रही। शाम चार बजे के बाद लोग घरों से निकले जरूर, लेकिन गमछा और तौलिए के साथ। मौसम विभाग के अनुसार तापमान 41 डिग्री से ज्यादा है। साथ ही हवा की गति सामान्य से अधिक होने के कारण इन दिनों लू का असर अधिक हो सकता है। इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम विभाग के सर्वेश बरनवाल ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि की संभावना है। उधर, इन दिनों शीतल पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है। उपभोक्ताओं ने बताया कि दुकानदार फ्रीज में पानी ठंडा करने का अलग से पैसा लेते हैं। दुर्गागंज तिराहा, शीतल पाल तिराहा सहित अन्य स्थानों पर पूरे दिन शीतल पेय पदार्थों की दुकानें लगी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें