शारदीय नवरात्र के दाैरान नाै दिनों तक जिले में ढोल-नगाड़े की गूंज और आस्था के रंग, भक्ति का उल्लास देखने को मिला।
नवरात्र के समापन पर मंगलवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन विभिन्न घाटों पर किया गया। एसपी अभिनव त्यागी ने बताया कि जिले में दो दिनों में 817 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
पूजा पंडालों से लेकर विसर्जन स्थलों तक भक्तिमय का माहौल बना रहा। वहीं मां की विदाई के समय श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं।
भक्तों मां से अर्जी लगाई हे जगदंबा साल भर बनी रहे खुशहाली अगले बरस जल्दी आना।
विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। विसर्जन स्थल पर ड्रोन कमैरा से निगरानी की गई। जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने विसर्जन स्थलों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
जिले के इब्राहिमपुर, उगापुर, सिहंपुर, बलीपुर आदि स्थानों पर दो दिनों में 817 प्रतिमाएं नदी, तालाब में विसर्जित की गईं।
इससे पहले पूजा पंडालों में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाया गया। ढोल-नगाड़ों, डीजे और धार्मिक गीतों के बीच निकली विसर्जन यात्रा में श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। कई स्थानों पर महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी उत्साह के साथ भागीदारी की। पूरे रास्ते श्रद्धालुओं की भीड़ और उत्सव का माहौल नजर आया।
नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना में लीन रहे भक्तों ने विसर्जन के समय मां से सुख-समृद्धि, खुशहाली और परिवार की मंगलकामना की।
नवरात्र के दौरान सजे पूजा पंडालों में धार्मिक आयोजनों का सिलसिला भी संपन्न हो गया। विसर्जन के समय बेरासपुर, खमरियां, भदोही में श्री दुर्गा पूजा महासमिति के पदाधिकारी अध्यक्ष अशोक जायसवाल, पूर्व विधायक रविंद्र त्रिपाठी माैजूद रहे। जमुनीपुर कॉलोनी मंदिर से श्री जमुनीपुर दुर्गा पूजा समिति, जयरामपुर शिव मंदिर रामलीला मैदान का विसर्जन मंगलवार को किया गया।
इसी तरह बाबूसराय में श्री दुर्गा पूजा में से समिति के अध्यक्ष श्री गणेश बरनवाल के नेतृत्व में मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस मौके पर हेमंत सिंह, राहुल बरनवाल, आकाश बरनवाल, राजन बरनवाल, गौरव मौजूद रहे।