Bhadohi News: महिला थाने पर विवाहिता के धरना देते ही हड़कंप मच गया। उसके साथ बच्चे भी थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले उसे घर में नहीं रहने दे रहे हैं।
न्याय की मांग को लेकर शुक्रवार को एक विवाहिता महिला थाने के गेट पर धरने पर बैठ गई। देखते ही देखते वहां बड़ी संख्या में नागरिकों की भीड़ जुट गई। छोटे बच्चों संग धरने पर बैठी महिला ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में पति और ससुर के खिलाफ उत्पीड़न का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया। औराई के जाठी नेवादा निवासी पिंकी दूबे की शादी मोढ़ के भानुपुर में हुई है। शुक्रवार को महिला थाने पर पहुंची विवाहिता बच्चों संग धरने पर बैठ गई।
आरोप लगाया कि उसके दो बच्चों में एक की तबियत खराब चल रही है। ससुराल वाले उसे घर में रहने नहीं देते। उसे मानसिक रूप से परेशान किया जाता है। जिससे वह बच्चों को लेकर मजबूरन मायके रहने को विवश है। महिला के विरोध के बाद पुलिस सक्रिय हुई।