फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तिल- गुड़ से सज गए बाजार लेकिन 10 से 15 रुपये महंगा हुआ सामान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। तिल व गुड की सोंधी खुशबू से जिले के विभिन्न बाजार चहक उठे हैं। इन दिनों बाजार में पहुंचते ही लोगों को सोंधी खुशबू आनंदित कर देती है।
वहीं रंग-बिरंगी पतंग बच्चों में आकर्षण का केंद्र बनी है। गुड़, तिल, ताई, चुरा से सजी दुकानें देखकर हर किसी के कदम ठहर जा रहे हैं।
भिदिऊरा निवासी आचार्य गणेश पांडेय ने बताया कि मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को हैं। इसी दिन शाही स्नान भी है। बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान करते हैं। इसके मद्देनजर शहर से लेकर ग्रामीण अंचल के बाजार पूरी तरह से गुलजार है।
खरीदारी के लिए दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी है। त्योहार से संबंधित सामग्री की खरीददारी लोग तेजी से कर रहे हैं। घरों में ढूंढा, तिल का लडडू, लाई का ढूंढा आदि बनने शुरु हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही, सुरियावां, चौरी, औराई, मोढ़, जंगीगंज, अभोली समेत विभिन्न बाजार तिल, गुड़, लाई-चूड़ा, ढूंढा, तिलकुट, पट्टी, बादाम पट्टी, चना पट्टी, तिल की पट्टी आदि की दुकानें सजी हैं। ज्ञानपुर के अशोक जयसवाल, राजू जायसवाल ने बताया कि खरीददारी के लिए दोपहर में ग्राहकों की भीड़ हो रही है। बीते साल की अपेक्षा बाजार में रौनक है। 10 से 15 रुपये विभिन्न सामान महंगे हुए है। लेकिन इसका असर बाजार में एक दम नहीं है। वहीं गोपीगंज के थोक व्यापारी विजय गुप्ता ने बताया कि लाई 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जो बीते साल की अपेक्षा दस रुपये महंगा है। ज्यादा तर ग्राहक लाई का बोरा खरीद रहे हैं। पांच, सात किलो का एक बोरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें