फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में खूनी संघर्ष: मामूली विवाद में जमकर चले ईंट-पत्थर, खूब हुई चाकूबाजी; तीन की हालत गंभीर

Wed, 19 Jun 2024 11:29 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

भदोही जिले के रामपुर घाट गांव में बुधवार की रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। बच्चों को लेकर हुए विवाद में जमकर ईंट-पत्थर चले और चाकूबाजी हुई। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के कोतवाली क्षेत्र के रामपुर घाट गांव में बुधवार की देर शाम बच्चों के विवाद को लेकर जमकर चाकूबाजी हुई। इस दौरान तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। 

विज्ञापन


यह है मामला
रामपुर घाट निवासी राजन (25) पुत्र शीतला प्रसाद बुधवार की देर रात में घर की तरफ जा रहा था। इस दौरान गांव के ही छह दबंग युवकों ने उसे रोककर गाली- गलौज किया। साथ ही उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया। मारपीट देख कर विपिन धईकार (18) पुत्र भरत तथा लक्ष्मण उर्फ बाबा (45) पुत्र शीतला प्रसाद भी पहुंच गए और बीच- बचाव करने लगे। इतने में दबंगों ने चाकू और ईंट- पत्थर से तीनों को मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

सभी घायल कोतवाली पहुंचे। जहां से लक्ष्मण उर्फ बाबा का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। वहीं राजन और विपिन का निजी अस्पताल में उपचार करवाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई। वहीं चाकूबाजी की घटना को लेकर रामपुर घाट गांव में हडकंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें