ज्ञानपुर। महात्मागांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से संबद्ध कालेज की काशीनरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रही सेमेस्टर परीक्षा में शनिवार को 54 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा प्रभारी डॉ. त्रिभुवन दीक्षित ने बताया कि शनिवार सुबह पाली में अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, भूगोल, भौतिक, गृहविज्ञान, मनोविज्ञान, चित्रकला, जंतु विज्ञान, वनस्पति, एमकाम प्रथम सेमेस्टर, बीसीए तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में कुल 866 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
जबकि 41 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वही शाम की पाली में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, प्राचीन इतिहास, दर्शनशास्त्र, एमकाम तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में 257 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 13 अनुपस्थित रहे। इसी तरह रामदेव पीजी कालेज जंगीगंज में परीक्षा से दो दर्जन से अधिक सेमेस्टर प्रथम और तृतीय के परीक्षार्थी