फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी हत्याकांड के खुलासे में कई छेद

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। कोतवाली क्षेत्र के चकराजाराम तिवारीपुर गांव में किशोरी की हत्या के खुलासे में कई छेद दिख रहे हैं। डॉग स्क्वॉड टीम का रुख घटनास्थल से दूसरी तरफ था जबकि आनन-फानन में पुलिस ने पड़ोसी युवकों को गिरफ्तार कर प्रकरण का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस घटना में तीन दिन पूर्व हुए विवाद को आधार बनाकर खुलासा किया है। हालांकि यह कार्रवाई किसी के गले के नीचे नहीं उतर रही। डॉग स्कवॉड घटनास्थल जहांगीराबाद रोड के बगल खेत से पूरब की ओर भवानीपुर रोड तक गई थी। किशोरी के मामा और आरोपी परिवार से हुए विवाद को घटना से जोड़ते हुए पुलिस ने अपना काम आसान बना लिया। परिवार की ओर से फर्जी फंसाने का आरोप लगाया जा रहा है। क्या हत्या के बाद आरोपी अपने घर पर रुककर ही पुलिस के आने का इंतजार करेगा। पुलिस गिरफ्तारी की लिखा पढी में रामपुर घाट दिखा रही है जबकि सभी घर से उठाए गए। ऐसे में खुलासे में कई अनसुलझे सवाल लोगों को खटक रही है। एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें