फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-ट्रेलर की टक्कर में चालक की मौत, खलासी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया। औराई थाना क्षेत्र के राजमार्ग स्थित अंडरपास ब्रिज के पास शुक्रवार की भोर में ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में ट्रक चालक सुखेंद्र यादव (25) निवासी नगला चितर-एटा की मौत हो गई और खलासी रिंकू यादव (22) घायल हो गया। जानकारी पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद ट्रेलर चालक के भाग जाने पर खलासी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

सुखेंद्र ट्रक पर सामान लादकर वाराणसी से कानपुर जा रहा था भोर लगभग पांच बजे वह जैसे ही अंडरपास ब्रिज घोसिया पर पहुंचा वैसे ही तेज गति से जा रहे ट्रेलर चालक ने ओवरटेक करते समय टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोगों ने आवाज सुनकर घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े और घायल चालक, खलासी को केबिन से बाहर निकाल कर एंबुलेंस से सीएचसी गोपीगंज में भेजा गया। जहां हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने सुखेंद्र को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
एसएचओ रामजी यादव ने कहा कि शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घायल खलासी रिंकू की तहरीर अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें